दिल्ली-NCR में लोगों को फिलहाल मिलेगी गर्मी से राहत, सोमवार को हल्की बारिश की संभावना - News Summed Up

दिल्ली-NCR में लोगों को फिलहाल मिलेगी गर्मी से राहत, सोमवार को हल्की बारिश की संभावना


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार को फिर से दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। गर्जन वाले बादले बनने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। इससे तापमान कम रहेगा और गर्मी के तेवर भी हल्के ही बने रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।वहीं रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 38 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री मुंगेशपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिज क्षेत्र का रिकॉर्ड किया गया।


Source: Dainik Jagran March 23, 2026 04:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */