IMD Weather News: कल दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की बौछार हुई, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला और लोगों को गर्म मौसम से राहत मिली. मौसम विभाग ने 30 मार्च तक 11 राज्यों में बारिश और आंधी आने का अलर्ट जारी किया है. मार्च के महीने में तेज गर्मी से लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन इस बार मार्च के महीने में बीच-बीच में हल्की बारिश से दिल्ली सहित अन्य राज्यों में मौसम सुहाना बना रहा लोगों को तेज झुलसती गर्मी का सामना नही करना पड़ा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाजपहाड़ी इलाकों में मौसम यूर्टन ले सकता है और मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक, 28–30 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और 29–31 मार्च के दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी होने की संभावना है, जो काफ़ी बड़े इलाके में या बड़े पैमाने पर हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 29 और 30 मार्च को ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद है.
Source: Dainik Jagran March 28, 2026 06:16 UTC