दिल्ली / कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी का वास्तविक नाम लेने पर भड़का युवक, वंदेमातरम् का नारा लगाया - News Summed Up

दिल्ली / कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी का वास्तविक नाम लेने पर भड़का युवक, वंदेमातरम् का नारा लगाया


Dainik Bhaskar May 15, 2019, 06:38 PM ISTकांग्रेस नेता पवन खेड़ा विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले को लेकर कॉन्फ्रेंस कर रहे थेहंगामा करने वाले युवक ने अपना नाम नचिकेता बताया, पुलिस ने हिरासत में लियानई दिल्ली. कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को हंगामा हो गया। एक युवक ने कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके मूल नाम से संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताई। उसका कहना था कि भारतीय संस्कृति में संन्यासियों को उनके मूल नाम से नहीं पुकारा जा सकता। इस शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया। उसके हाथ में तिरंगा भी था।कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक युवक हाथ में तिरंगा उनके सामने आकर खड़ा हो गया। उसने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ही देर में उसे वहां से हटा दिया। बाद में इस शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया। उसने कहा- योगी आदित्यनाथ का मूल नाम लेना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनके गुरू महंत अवैद्यनाथ ने दीक्षा के बाद उन्हें योगी आदित्यनाथ नाम दिया था।उप्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे खेड़ाखेड़ा रायबरेली विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। आरोप है कि मंगलवार को अदिति के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इसमें विधायक की गाड़ी समेत काफिले की तीन अन्य गाड़ियां पलट गई थीं। अदिति और कुछ नेताओं को चोटें भी आईं थीं। अदिति को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है।


Source: Dainik Bhaskar May 15, 2019 13:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */