Dainik Bhaskar Jul 03, 2019, 03:34 AM ISTनई दिल्ली . लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त अलग नजारा देखने को मिला, जब स्पीकर ओम बिड़ला ने केंद्रीय मंत्री को बीच में टोक दिया। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को टोकते हुए स्पीकर ने कहा कि आप बोलते रहिए, सदन में आज्ञा देना मेरा काम है। इसे मुझे ही करने दें। इस पर मौजूद सदस्य हंसने लगे।स्पीकर चुने जाने के बाद से ही ओम बिड़ला खास तौर पर सदन में अनुशासन और नियमों के पालन पर जोर दे रहे हैं। सदन में मंगलवार को केंद्रीय शैक्षणिक संस्था (शिक्षक भर्ती आरक्षण) विधेयक 2019 पर निशंक जवाब दे रहे थे। इस दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने सवाल पूछने के लिए हाथ उठाया। इस पर निशंक बैठ गए और बोले पहले आप प्रश्न पूछ लीजिए।
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 21:56 UTC