पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में भाइयों ने प्रॉपर्टी के लिए अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया. बुजुर्ग की इतनी पिटाई की कि आखिरकार उसने अस्पताल में इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक शाहदरा के गोरख पार्क में वीरेंद्र नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता था और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम चलाता था. मृतक के बेटे राहुल का कहना है कि बैंक से भी उनके चाचाओं ने फ्रॉड तरीके से लगभग 200 करोड़ का लोन ले रखा है. परिवार का कहना है कि भाइयों की धमकी के चलते उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने कभी इसको गंभीरता से नही लिया.
Source: NDTV May 04, 2019 09:45 UTC