दिल्ली में जिम के बाहर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में वारदात कैद - News Summed Up

दिल्ली में जिम के बाहर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में वारदात कैद


दिल्ली में जिम के बाहर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में वारदात कैदनई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मामूली विवाद के बाद दहशत फैलाने की मंशा से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन आसपास के लोग खौफजदा हैं। बदमाशों ने मौके से दस से बारह राउंड गोलियां चलाईं और आराम से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोली चलाने वाले बदमाशों में एक की पहचान त्रिलोकपुरी के 27 ब्लॉक निवासी मन्नान के रूप में हुई है। मन्नान पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।दोनों पक्षों में हुआ था विवादजानकारी के मुताबिक, खिचड़ीपुर गांव में मुख्य मार्ग पर संजय नामक शख्स का जिम है। उनका मकान जिम के पीछे है। इसी जिम में योगेश प्रशिक्षक हैं। शनिवार दोपहर में योगेश अपनी कार की मरम्मत के लिए त्रिलोकपुरी में एक मैकेनिक के पास पहुंचे थे। यहां से वापस लौटते समय ओवरटेक को लेकर मन्नान से विवाद हो गया। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए। लेकिन मन्नान इसका बदला लेने के लिए रात करीब 12:10 बजे जिम के बाहर अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया।सीसीटीवी में घटना कैदसीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा मन्नान अपने एक साथी के साथ जिम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता है। दोनों ने दस से बारह राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही तीनों को दबोच लिया जाएगा।स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में मन्नान का काफी खौफ है। लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे घोषित बदमाश की श्रेणी में नहीं डाला है। बताया जाता है कि करीब दो महीने पहले अपराध शाखा की टीम उसे एक मामले में पकड़ने के लिए यहां पहुंची तो उसके गुर्गों ने उन्हें बंधक बना लिया था। बाद में किसी तरह से उन्हें छुड़ाया गया।ये भी पढ़ेंः Delhi: पॉलीथिन में सामान नहीं दिया तो ग्राहक ने ले ली दुकानदार की जानदिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: Mangal Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran October 21, 2019 13:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...