दिल्ली में कांग्रेस को झटका, शीला से नाराज पूर्व विधायक भीष्म शर्मा BJP में होंगे शामिल - News Summed Up

दिल्ली में कांग्रेस को झटका, शीला से नाराज पूर्व विधायक भीष्म शर्मा BJP में होंगे शामिल


दिल्ली में कांग्रेस को झटका, शीला से नाराज पूर्व विधायक भीष्म शर्मा BJP में होंगे शामिलनई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के तहत जहां दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान होने में 15 दिन से भी कम समय बचा है वहीं, कांग्रेस से पिछले दिनों निकाले गए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि शीला दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह से भीष्म शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस के 12 से अधिक नेताओं ने भी अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया था।यहां पर बता दें कि 25 अप्रैल को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी (DPCC) अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा को छह साल के लिए पार्टी निष्कासित कर दिया था। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को यह बड़ा निर्णय इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि भीष्म शर्मा लंबे समय से बगावती तेवर अपनाए हुए थे।बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित ने भीष्म शर्मा को समझाने की कोशिश भी की और मिलने के लिए भी बुलाया, लेकिन न वह माने और न मिलने गए।यहां पर बता दें कि अजय माकन कैंप के माने जाने वाले भीष्म शर्मा शीला दीक्षित को अध्यक्ष भी नहीं बनने देना चाहते थे। उम्मीवादवरों के ऐलान के कई दिन बाद अब शीला और जेपी अग्रवाल की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं।Posted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 09:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */