दिल्ली बनी देश की सबसे बड़ी ई-बस सिटी, रामलीला मैदान से 500 नई EV बसों का शुभारंभ - News Summed Up

दिल्ली बनी देश की सबसे बड़ी ई-बस सिटी, रामलीला मैदान से 500 नई EV बसों का शुभारंभ


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रामलीला मैदान में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस रामलीला मैदान ने अनेकों संघर्ष देखे हैं, और यहां एक ऐसी पार्टी भी ईमानदारी का ढोंग लेकर अनशन पर बैठी थी।जिन्होंने कहा था कि गाड़ी बंगला नहीं लेंगे, और फिर इसी रामलीला मैदान ने उन लोगों को गाड़ियों के काफिले के साथ देखा था, वे सत्ता में आने पर सब कुछ भूल गए और भ्रष्टाचार में डूब गए। दिल्ली ने 11 साल का पिछली सरकार का बर्बादी वाला कार्यकाल भी देखा।जिन्होंने दिल्ली का खजाना लूटा है, हमारी सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है और हम दिल्ली को विकास की ओर ले जा रहे हैं। आज दिल्ली में 500 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने जा रही हैं, इसके बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 4000 हो जाएगा जो देश में किसी भी शहर में सबसे अधिक है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई ई-बसों को हरी झंडी हरी झंडी दिखाई। इन बसों के साथ दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या चार हजार से अधिक हो जाएगी इसके साथ ही दिल्ली में कुल करीब 5700 बसें हो जाएंगी।दिल्ली सरकार ने ई-बसों की संख्या 2028 तक बढ़ाकर 14,000 करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का दावा है कि अगले दो वर्षों में शहर के हर कोने में लोगों को ई-बसें उपलब्ध हो जाएंगी। सीएम ने कहा कि, दिल्ली के लिए नई ई रिक्शा पॉलिसी मिलेगी, दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति जल्द लागू होने वाली है। दिल्ली में मेट्रो का बेड़ा 400 किलोमीटर पहुंच गया है। पिछली सरकार ने 2700 करोड़ का मेट्रो का भुगतान नहीं किया, जिसे मेरी सरकार ने भुगतान किया है।


Source: Dainik Jagran February 08, 2026 08:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */