दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान को लिखा खत, उम्मीदवारों की जल्द घोषणा की मांग - News Summed Up

दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान को लिखा खत, उम्मीदवारों की जल्द घोषणा की मांग


खास बातें दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान को लिखा खत उम्मीदवारों की जल्द घोषणा की मांग अगले साल की शुरुआत में होगा दिल्ली विधानवसभा चुनावदिल्ली कांग्रेस ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की मांग करते हुए पार्टी आलाकमान को पत्र लिखा है. पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर उम्मीदवारों की जल्द घोषणा की सिफारिश की है. उन्होंने कहा, "हालिया लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की पड़ताल के लिए दीक्षित द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह सिफारिश की गयी है. इससे पहले लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली कांग्रेस के नेताओं का एक धड़ा पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको के विरोध में खुलकर सामने आ गया था और उन्हें हटाने की मांग की थी. यहां तक कि शीला एवं अजय माकन जैसे नामी चेहरों को हार का सामना करना पड़ा था.


Source: NDTV July 03, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */