वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अगले दो दिनों दिल्ली-एनसीआर IMD मौसम पूर्वानुमानराजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 10 फरवरी को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. देशभर में न्यूनतम तापमान का ताजा हालअगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. पूर्वी भारत के राज्यों में रात के तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
Source: Dainik Jagran February 10, 2026 06:08 UTC