दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है गर्मी से राहत, अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना - News Summed Up

दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है गर्मी से राहत, अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना


भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं. इससे अब इस पूरे क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना बन गई है. निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने आईएएनएस को बताया कि 5 और 6 जुलाई को गरज बढ़ने की संभावना है. स्काईमेट के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून की वास्तविक शुरुआत 6 जुलाई से होने की संभावना है.


Source: NDTV July 03, 2019 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */