दिल्ली: उत्तर दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद का CBI में बनाई गईं एसपी, एक और अधिकारी का हुआ तबादला - News Summed Up

दिल्ली: उत्तर दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद का CBI में बनाई गईं एसपी, एक और अधिकारी का हुआ तबादला


दिल्ली पुलिस की डीसीपी नूपुर प्रसाद को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है. 2007 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रसाद एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित राज्य) काडर की अधिकारी हैं. उत्तर दिल्ली में बतौर डीसीपी रहने से पहले वह शहादरा जिले की डीसीपी थीं. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें शुरुआती चार साल की अवधि के लिये नियुक्त किया गया है. एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी आर जयलक्ष्मी को भी सीबीआई में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है.


Source: NDTV July 03, 2019 15:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */