दादा-दादी ने मार्च से नहीं लगाया था पोतों को गले, निकाला ये प्यारा आइडिया - News Summed Up

दादा-दादी ने मार्च से नहीं लगाया था पोतों को गले, निकाला ये प्यारा आइडिया


दादा-दादी के लिए दुनिया में सबसे प्यारे होते हैं उनके पोता-पोती। कोरोना दौर के बाद से एक बुजुर्ग कपल अपने तीन पोतों से नहीं मिला था। लेकिन हाल ही में उन्होंने पोलर बियर कॉस्ट्यूम खरीदे। इसके बाद वो अपने प्यारे पोतों से मिलने गए।बच्चे थे काफी उदासBarbara की उम्र 71 वर्ष है जबकि Clive Walshaw 73 साल के हैं। दोनों इंग्लैंड में रहते हैं। नौ महीनों बाद वो अपने पोतों से मिले। मेट्रो की खबर के मुताबिक, बच्चे काफी परेशान थे कि वो क्रिसमस के दौरान भी कोरोना काल के कारण अपने दादा-दादी से नहीं मिल पा रहे हैं। ये बाद दादी को खटक गई।फिर उन्होंने निकाली एक तरकीबबारबरा ने क्रिसमस शॉपिंग के दौरान ही पोलर बीयर कॉस्ट्यूम खरीदे। इसे पहन कपल ने अपने पोतों से मिलने की ठानी। उन्होंने उन्हें ये सरप्राइज दिया। इसके लिए वो खुद kirkstall, leeds गए।2020 के बेस्ट 6 मिनटदादी ने बताया कि जब उन्होंने उन्हें गले लगाया तो वो दोनों रोए भी, हंसे भी। उन्होंने बताया कि ये साल 2020 के बेस्ट 6 मिनट थे। उनके मुताबिक ये आइडिया काम भी कर गया। उन्होंने पहले ये कॉस्ट्यूम पहना और फिर उन्हें गले लगाया।पहले पहचान नहीं पाए बच्चेउनका सबसे छोटा पोता खिड़की के पास ही खड़ा था, जब उसने इन पोलर बियर के कॉस्टयूम में दादा-दादी को देखा। पहले तो वो पहचान नहीं पाया। जब उसे पता चला तो उसने उन्हें गले लगा लिया। बता दें कि ना जाने ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने कोरोना काल के बाद से अपनों को गले नहीं लगाया है। सोशल डिस्टेंस बना हुआ है। खासतौर पर बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये जरूरी भी है।


Source: Navbharat Times December 30, 2020 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */