Hindi NewsLocalMpKhandwaKhargoneThe Market Smiled Amidst The Glow Of The Night, More Than 60 Thousand Devotees Visited The Mahalakshmi JiAds से है परेशान? किला परिसर स्थित महालक्ष्मी माता मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर की सजावट की गई। परिसर में रांगोली बनाई। पं. राजेंद्र शर्मा ने 18 श्री सूक्त व पुरुष सूक्त पाठ से माता की पूजा, अर्चना, अभिषेक कर श्रृंगार किया। श्रद्धालुओं ने कमल व गुलाब की माला भेंट की। इसके अलावा केवट समाज ने भी मातंगेश्वर घाट स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना कर नर्मदा घाट पर दीप जलाकर दीपावली मनाई।भीकनगांव : 101 दंपतियों ने दी आहुतीभीकनगांव. खुडगांव के 400 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में 24 कुंडीय यज्ञ हुआ। पुजारी पं. यशवंत कानूनगो ने बताया सुबह 6 बजे विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक व पूजन के बाद 7.30 बजे से यज्ञ शुरू हुआ। उज्जैन के विद्वान पंडितों ने श्रीसूक्त के मंत्रों से 101 दंपतियों से आहुतियां दिलवाई। 11.30 बजे पूर्णाहुति हुई। आरती कर हलवा प्रसादी बांटी गई। पुजारी के अनुसार 17 साल पहले श्री महालक्ष्मी शक्तिपीठ के नाम से समिति का बनाकर मंदिर का जीर्णोद्धार किया।महंगे : रतलाम से आया 80 क्विं.
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 00:05 UTC