दतियाः पाठक मंच की पुस्तक परिचर्चा गोष्ठी आयोजित - News Summed Up

दतियाः पाठक मंच की पुस्तक परिचर्चा गोष्ठी आयोजित


दतियाः पाठक मंच की पुस्तक परिचर्चा गोष्ठी आयोजितसेवढ़ा (नईदुनिया न्यूज)।उत्कृष्ट विद्यालय सेवढ़ा में सोमवार को पाठक मंच की पुस्तक परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में दो पुस्तकों पर परिचर्चा की गई। जिसमें पहली पुस्तक हेमंत शर्मा की एकदा भारत वर्षे और दूसरी पुस्तक कामना सिंह की पदम अग्नि पर चर्चा की गई। एकदा भारत वर्षे पुस्तक की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ गीतकार रामस्वरूप ने कहाकि हेमंत शर्मा का यह लघु कथा संग्रह बोध परक, नीति परक, आदर्शात्मक, प्रयोजन से समकालीन और सीधे ढंग से विषय में निहित मर्म को प्रतिपादित करती है।वहीं कामना सिंह के उपन्यास 'पदम अग्नि' की समीक्षा करते हुए राणा भपेंद्र सिंह ने कहाकि लेखिका ने पद्मावती के शौर्य के चित्र उकेरते हुए अपने शब्दों से इस गौरव गाथा को पाठकों के समक्ष मूर्त रूप में उपस्थित करने में सफलता प्राप्त की है। परिचर्चा गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य महावीर गुप्ता ने की।इस परिचर्चा में गीतकार राकेश श्रीवास्तव ने कहाकि साहित्यकार हेमंत शर्मा द्वारा प्रस्तुत लघुकथा संग्रह में वो सबकुछ है जो पाठकों के लिए अभीष्ट होता है। इस संग्रह को पढ़ना एक आध्यात्मिक यात्रा जैसा है।इसके साथ ही शिक्षक जयप्रकाश शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कामना सिंह दर्शन शास्त्र की छात्रा होते हुए पद्मावती जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली चरित्र के साथ पूर्ण न्याय करने में अपने उपन्यास में सफल हुई हैं।परिचर्चा गोष्ठी का संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया । इस अवसर पर पवन चौरसिया, नवल किशोर त्यागी, रेखा परिहार , अखिलेश राजपूत, राजकुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन पाठक मंच केंद्र संयोजक अमित खरे ने किया।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 10, 2022 20:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */