खास बातें जायरा वसीम को लेकर एक बार फिर आई चौंकाने वाली खबर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं जायरा 'दंगल' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू'दंगल' गर्ल जायरा वसीम (Zaira Wasim) की एक फेसबुक पोस्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. दरअसल बीते रविवार 30 जून को जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने हमेशा के लिए फिल्मों की दुनिया छोड़ने का फैसला लिया. जायरा वसीम के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम जगहों से रिएक्शन आना भी शुरू हो गए. जायरा वसीम ने फिल्म के निर्माता से भी गुजारिश की है कि वह फिल्म के प्रमोशन में उन्हें शामिल न करें. हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है और जल्द ही इसके प्रमोशन की तैयारी भी शुरू हो जाएगी.
Source: NDTV July 02, 2019 11:03 UTC