अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये थप्पड़ मारे जाने की घटना उन्हें मारने की साजिश है. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमलावर को भेजने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी ने ही मुझे मरवाने के लिए भेजा है. हमारा कसूर बस इतना है कि मैं मोदी जी के खिलाफ बोलता हूं और दिल्ली में विकास की बात करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि हमलावर की पत्नी ने कहा है कि उनके पति मोदी भक्त हैं. आज तक किसी दूसरे देश के पीएम ने अपने नेता को चुनाव देने की अपील नहीं की है.
Source: NDTV May 05, 2019 06:46 UTC