नीरज-रवि दिखे कुछ इसं अंदाज में नीरज चोपड़ा ने जहां भारतीय अभियान में स्वर्णिम चमक डाली तो वहीं भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम के अलावा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किए।नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक गोल्ड नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा। एयरपोर्ट और सम्मान समारोह में वह छाए रहे। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हुए जा रहे थे।वर्षों तक याद रहेगी ये तस्वीरें तोक्यो ओलिंपिक में तहलका मचाकर लौटे भारतीय सूरमाओं की ये तस्वीरें वर्षों तक याद रखी जाएंगी। अब तक के ओलिंपिक इतिहास में भारत ने सबसे अधिक इस बार 7 मेडल जीते हैं।बजरंग पूनिया का जबरदस्त वेलकम भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने तोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीता। जब वह एयरपोर्ट के बाहर निकले तो लोगोंं ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया।हॉकी टीमों का जलवा कांस्य विजेता पुरुष हॉकी टीम और चौथे स्थान पर रही महिला टीम दोनों ने होटल पहुंचने के बाद केक काटकर जश्न मनाया।
Source: Navbharat Times August 09, 2021 16:52 UTC