तेलंगाना: वन अधिकारी अनीता को अस्पताल से छुट्टी, TRS वर्करों ने किया था हमलाहैदराबाद, एएनआइ। फॉरेस्ट ऑफिसर सी अनीता को मंगलवार को हैदराबाद के KIMS अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। टीआरएस वर्करों द्वारा किए गए हमले में घायल अनीता का इलाज यहां चल रहा था। गत 29 जून को पौधा रोपण के दौरान उनपर हमला किया गया था।टीआरएस विधायक के भाई द्वारा किए गए हमले के बाद फॉरेस्ट अधिकारी सी अनीता ने सोमवार को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि यह हमला यूनिफॉर्म पर हुआ है।उन्होंने कहा, ‘हम पब्लिक सर्वेंट हैं, हम अपना काम कर रहे थे।’ पार्टी पर आरोप लगाते हुए ऑफिसर ने कहा, ‘जो भी उनका विरोधी होता है या तो उनपर हमला किया जाता है या फिर ट्रांसफर कर दिया जाता है। हमलावरों को निलंबित किया जाना चाहिए। पार्टी को विधायक के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।’वन विकास के लिए आवंटित प्लॉट पर पौधारोपण के लिए गई फॉरेस्ट ऑफिसर पर टीआरएस समर्थकों ने हमला किया। मुख्य अपराधी टीआरएस विधायक कोन्नप्पा का भाई कृष्णा है। इस घटना के बाद कोनप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने बताया, ‘कृष्णा के साथ करीब 30 लोगों के गैंग ने फॉरेस्ट ऑफिसर पर हमला कर दिया जो कालेश्वरम परियोजना के निकट विन विकास के लिए आवंटित प्लॉट पर पौधारोपण के लिए गई थी।’वहीं कृष्णा का कहना है, ‘वन विभाग आदिवासी किसानों को डरा रहे थे और उनसे जबरन जमीन ले रहे थे। मैं वहां समस्याॉ का समाधान कर रहा था ताकि आदिवासियों को न्याय मिल सके। वन अधिकारियों द्वारा वनरोपन के नाम पर किसानों के अनाजों को बर्बाद कर रहे थे। मैंने अधिकारियों को मनाने की कोशिश की लेकिन व्येर्थ। हमला दुर्घटनावश हुआ, जानबूझकर नहीं।’Posted By: Monika Minal
Source: Dainik Jagran July 02, 2019 06:08 UTC