तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुयीइलाजिग (तुर्की), 26 जनवरी (एएफपी) पूर्वी तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार 38 लोगों की मौत हो चुकी है. तुर्की सरकार के आपदा एवं आपात प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) ने बताया कि 1,607 लोग घायल हैं जिनमें से 13 आईसीयू में हैं. इस बीच हजारों बचावकर्मी अब भी राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं और काफी सर्दी के बावजूद वे मकानों के मलबे में लोगों को खोज रहे हैं. हालांकि भूकंप के दो दिन हो जाने के कारण मलबे में फंसे लोगों के बचे होने की संभावना क्षीण होती जा रही है.
Source: NDTV January 26, 2020 21:11 UTC