तालाब में डूबने से युवक की मौत: बकरियों को बचाते पैर फिसला, 13 घंटे बाद मिला शव - News Summed Up

तालाब में डूबने से युवक की मौत: बकरियों को बचाते पैर फिसला, 13 घंटे बाद मिला शव


Hindi NewsLocalRajasthanChittorgarhYouth Drowned While Saving Goats, Dead Body Found After About 13 Hoursतालाब में डूबने से युवक की मौत: बकरियों को बचाते पैर फिसला, 13 घंटे बाद मिला शवयुवक को निकालते हुए सिविल डिफेंस की टीम।बकरियां चरा रहे एक युवक की बुधवार शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई। बकरियों को बचाते हुए पैर फिसला और वो तालाब में गिर गया था। बच्चों ने युवक को पानी में डूबता देख गांव वालों की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 13 घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मामला चितौड़गढ़ के डूंगला का है।थानाधिकारी गोर्धन सिंह भाटी ने बताया कि भाणपा आंतरिया गांव के एनीकेट में युवक नारायण (40) पुत्र देवा रावत की डूबने से मौत हो गई। शाम को सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। रात 9:30 बजे तक रेस्क्यू किया गया। अंधेरा ज्यादा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। आज सुबह वापस रेस्क्यू कर शव निकाला गया।गलत लोकेशन के कारण ट्रैक नहीं हो पायासिविल डिफेंस के कैलाश वैष्णव ने बताया कि शुरू में ग्रामीणों ने गलत लोकेशन बता दिया था। इस कारण रात को युवक का शव नहीं मिला। आज सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। एक घंटे बाद ही युवक का शव मिल गया। सिविल डिफेंस की टीम में नारायण भोई, रामलाल भोई, रतनलाल भोई, भेरूलाल भोई, हेमंत भोई, रतनलाल पुत्र गोपीलाल, रतनलाल पुत्र मदनलाल, अर्जुन लखारा, बालकनाथ योगी, जगदीश भोई, रतनलाल भोई भी शामिल थे।बकरियों को बचाने में डूबा मृतकडूंगला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी कि नारायण बुधवार दोपहर को बकरियां चराने के लिए एनीकेट के किनारे गया था। लेकिन बकरियां अचानक पानी की तरफ चली गई। बकरियों को बचाने के लिए पीछे-पीछे नारायण भी एनीकट की तरफ गया और पैर फिसलने से पानी में गिर गया। मौके पर कुछ छोटे बच्चे बकरियां चरा रहे थे। नारायण को डूबते देखा गांव पहुंचे और जानकारी दी। मृतक के दो भाई है।कंटेंट- राजेंद्र मोगरा, डूंगला।


Source: Dainik Bhaskar September 22, 2022 09:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */