तमिलनाडु: 4 साल बाद जेल से रिहा हुईं जयललिता की करीबी शशिकला, भ्रष्टाचार मामले में काट रहीं थी सजा - News Summed Up

तमिलनाडु: 4 साल बाद जेल से रिहा हुईं जयललिता की करीबी शशिकला, भ्रष्टाचार मामले में काट रहीं थी सजा


तमिलनाडु: 4 साल बाद जेल से रिहा हुईं जयललिता की करीबी शशिकला, भ्रष्टाचार मामले में काट रहीं थी सजातमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला को भ्रष्टाचार के आरोप में चार साल की सजा पूरी होने के बाद आज जेल से रिह कर दिया गया है। 20 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही वो अस्पताल में भर्ति हैं।बेंगलुरु, एजेंसियां। अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता वी के शशिकला को बुधवार को अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से रिहा कर दिया है। शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। एक सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केन्द्रीय कारागार में बंद थीं। अस्पताल के बाहर शशिकला के समर्थकों की भीड़ थी और वह अपनी नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।All formalities have been completed. She is set free from all legal formalities. She will remain at the hospital as per medical advice: Raja Senthoor Pandian, advocate of Sasikala https://t.co/YbhqEThgB4" rel="nofollow pic.twitter.com/2SZCUUJZU1 — ANI (@ANI) January 27, 2021शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और बाद में उन्हें बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी। बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान ने बताया कि शशिकला की सेहत बेहतर है और उनका पल्स रेट 76 प्रति मिनट है और बल्ड प्रेशर 166/86 है। हालांकि, अस्पताल के अधिकारी उनकी निगरानी कर रहे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran January 27, 2021 04:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */