मनपा आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, महिला धावक नौ वारी साड़ी पहनकर मराठी वेशभूषा में दौड़ीं- भास्कर संवाददाता | कल्याणडोंबिवली में पहली बार 12 घंटे स्टेडियम रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह खेल उपक्रम रनर्स क्लैन फाउंडेशन, डोंबिवली की ओर से 7 फरवरी को आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता डोंबिवली (पूर्व) स्थित डॉ. प्रभाकर राव मैदान, मिलाप नगर के सिंथेटिक ट्रैक पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल्याण-डोंबिवली मनपा (केडीएमसी) आयुक्त अभिनव गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
Source: Dainik Bhaskar February 09, 2026 06:20 UTC