Hindi NewsLocalRajasthanDungarpurWater And Dirt Are The Biggest Problems In The Wards Of Dungarpurडूंगरपुर के वार्डों में पानी और गंदगी सबसे बड़ी समस्या: लोग बोले- इन 2 समस्याओं का समाधान हो जाए तो आधी परेशानियां हो जाएगी खत्मशहर का बांसडवाड़ा वार्ड शहर के दूसरे वार्डों से काफी पीछे हैं। ये वार्ड नगर परिषद के ठीक पीछे पहाड़ी पर है।डूंगरपुर शहर के लोगों की समस्याओं को अफसरों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए दैनिक भास्कर की ओर से रूबरू कार्यक्रम रविवार (26 जून) को आयोजित होगा। इसमें डूंगरपुर शहर के 19 वार्डों के लोग अपनी समस्याओं को भास्कर के मंच से साझा कर सकेंगे। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर मौजूद नगर परिषद, बिजली विभाग, जलदाय विभाग के अफसरों की ओर से हाथों हाथ समाधान किया जाएगा।शहर के ज्यादातर वार्डों में पानी की समस्या है। यहां एक दिन छोड़कर पानी आता है।रूबरू कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के वार्ड संख्या 6 से लेकर 24 के पार्षदों के साथ ही लोग शामिल होंगे। ये सभी वार्ड शहर के भीतरी इलाके में है, जिसे पुराना शहर के नाम से जाना जाता है। रूबरू कार्यक्रम सोनिया चौक स्थित जैन बोर्डिंग में रखा गया है। रूबरू कार्यक्रम से पहले दैनिक भास्कर ने इन वार्डों में जाकर लोगों की प्रमुख समस्याएं जानी। लोगों ने पीने के पानी की समस्या से लेकर साफ सफाई की कमी बताई। खासकर शहर का बांसडवाड़ा वार्ड शहर के दूसरे वार्डों से काफी पीछे हैं। ये वार्ड नगर परिषद के ठीक पीछे पहाड़ी पर है। वार्ड में 200 से ज्यादा घर हैं। वार्ड के लोगों ने बताया कि वार्ड में जहां देखो वहां गंदगी पड़ी है। नालियों में भी गंदगी भरी पड़ी है और सफाई नहीं होने से पानी जमा होता रहता है। मच्छरों के कारण बच्चे और लोग बीमार पड़ रहे है। 2- 3 दिन में एक बार सफाई करने वाले आते हैं, लेकिन वो भी आधी अधूरी सफाई कर चले जाते हैं। लोगों ने कहा की स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ा योगदान इसी वार्ड के लोगों का रहा, लेकिन इसी वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। सफाई की व्यवस्था सुधर गई तो आधी समस्या दूर हो जाएगी।नालियों में गंदगी भरी रहने से मच्छर पनप रहे हैं और लोग बीमार हो रहे हैं।रात 10 बजते ही रोड लाइट बंद, सड़कों पर रहता है अंधेरावार्ड के नटवर भाई ने बताया कि रात 10 बजते ही रोड लाइट बंद हो जाती है। इसके बाद सड़कों पर अंधेरा हो जाता है और पैदल आने-जाने वालों को मुश्किल होती है। अंधेरा रहने से सड़कों पर बदमाश और आवारा घूमते हैं, ऐसे में देर रात कोई काम के लिए भी बाहर नहीं निकल सकता है। खासकर महिलाओं और बेटियों को परेशानी होती है। पहले रोड लाइट पूरी रात जलती थी, लेकिन अब शिकायत भी करते हैं तो कोई सही जवाब भी नहीं देता है।पीने के पानी की समस्या, 2 दिन में एक बार आता है पानीशहर के दूसरे सभी वार्डों में पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को पीने के लिए पानी 2 दिन में एक बार मिल रहा है, यानी एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आता है। कभी कभार वार्ड में 3 दिनों में पानी आता है। जिसके कारण लोगों को पीने से लेकर घर के दूसरे छोटे-मोटे कामों में भी दिक्कत होती है। वार्ड के लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा पानी की जरूरत गर्मी में होती है, लेकिन जलदाय विभाग इसी समय पानी नहीं दे पाता है। शिकायत करते हैं तो पानी देने का आश्वासन देते हैं, लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं होती है।
Source: Dainik Bhaskar June 25, 2022 12:29 UTC