डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने दिया धरना, सिलेंडर को उल्टा रख पहनाई माला - News Summed Up

डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने दिया धरना, सिलेंडर को उल्टा रख पहनाई माला


डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा रखे गए धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा खुद पहले डीजल और पेट्रोल के दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन करती रही है। अब उनकी सरकार है, फिर कैसे डीजल और पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। नौ महीने में पेट्रोल के 7.12 और डीजल के 8.44 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़े। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, युवा आम जन सभी परेशान हैं। अकेले डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्टिंग के कारण हर चीज के दाम अपने आप बढ़ जाते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन परिवहन मंत्री कमलनाथ से भोपाल और सांची के बीच के एनएच 146 के लिए 225 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई थी। जिसका अब निर्माण चल रहा है।लोग पूछकर आते हैं रायसेन के रास्ते खुले हैं क्या: डॉ. चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में हालत ये हो गई कि शहर में आने वाले लोग पहले पूछते हैं कि कौड़ी का रास्ता चालू है क्या, भोपाल का रास्ता बंद तो नहीं हो गया। यही विकास है। धरना स्थल पर जलाया चूल्हा, गैस सिलेंडर को माला पहनाई: कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर चूल्हा जलाया और गैस सिलेंडर पर माला भी पहनाई। धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि मोदीजी ने वादा किया था कि हर गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे। लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए। वहीं ब्रिजेश चतुर्वेदी ने कहा कि रायसेन के साथ धोखा कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रेलवे कारखाना विदिशा में लगवा दिया। कांग्रेस नेता मजहर करीब ने कहा कि प्रधान मंत्री को गैस सिलेंडर के दामों की चिंता नहीं है।डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस ने दिया धरना।


Source: Dainik Bhaskar September 07, 2018 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...