डिवाइडर से टकराई पिकअप, चालक की मौत - News Summed Up

डिवाइडर से टकराई पिकअप, चालक की मौत


सड़क दूधली में देहरादून हाईवे पर पिकअप के डिवाइडर से टकरा जाने से चालक गंभीर घायल हो गया है जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सहारनपुर, जेएनएन। सड़क दूधली में देहरादून हाईवे पर पिकअप के डिवाइडर से टकरा जाने से चालक गंभीर घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव रुदायन निवासी देवेंद्र कुमार 24 पुत्र द्वारका प्रसाद अपने गांव के ही दो साथियों हरिनंदन व कन्हैया के साथ चंडीगढ़ से रात के समय पिकअप में सब्जी भरकर बदायूं के लिए चले थे। शुक्रवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही पिकअप सड़क दूधली अड्डे पर पहुंची तो चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा तथा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बीच से टूट गई तथा चालक गाड़ी में ही फंसकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने चालक को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन सहारनपुर पहुंच गए हैं। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।महिलाओं व बुजुर्गो को बांटे कंबलगागलहेड़ी: कड़ाके की ठंड के चलते कैलाशपुर में खिदमते समाज फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए हैं।शुक्रवार दोपहर कैलाशपुर में 50 जरूरतमंदों को कंबल बाटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाफिज सईद अहमद प्रेजीडेंट जामिया सुमैय्या ने अमन शाति व बीमारियों से हिफाजत की दुआएं कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि अब्दुल वली (बंटी) ग्राम प्रधान, असलम, हाजी सलीम व शहजाद प्रधान ने कंबल वितरित किए। खिदमते समाज फाउंडेशन सदर बाबा नफासत खान,अनवर खान, फुरकान अहमद, परवेज खान, असद खान, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद रिहान अहमद, शाहजेब खान, गाजी खान, हाजी हमीद, सलमान खान आदि मौजूद रहे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */