Hindi NewsLocalBiharBhagalpurKishanganjBihar News; BSF Deputy Commandants Wife Suicide In Kishanganj Regional HeadquarterAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपडिप्टी कमांडेंट की SI पत्नी ने खुदकुशी की: किशनगंज के BSF हेडक्वार्टर की घटना, ऑफिसर्स कॉलोनी के अपने घर में लगाई फांसीकिशनगंज 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकघटना से BSF कैम्प में सनसनी फैल गई है।किशनगंज के खगड़ा स्थित BSF के रीजनल हेडक्वार्टर में तैनात एक महिला SI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की लाश ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास में पंखे से लटकी मिली। मृतका की पहचान सब इंस्पेक्टर एकता मिंज (43) के रूप में हुई। वह BSF में आशुलिपिक के पद पर कार्यरत थी। उनके पति सदानंद मिंज 175वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर हैं। सदानंद मिंज झारखंड के लोहरदगा के निवासी हैं। शनिवार देर शाम आफिसर कॉलोनी में घटना के बाद में हड़कंप मच गई।मामले की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। टाउन थाना की पुलिस मामले में अप्राकृतिक मौत (UD) का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।महिला SI एकता मिंज के सुसाइड करने के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन कैम्प के अंदर के सूत्र पारिवारिक कलह को वजह बता रहे हैं। BSF कैम्प या पुलिस की ओर से भी अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2021 16:52 UTC