यमुनानगर | पुलिस ने बाड़ी माजरा डेहा बस्ती से तीन पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने वहां से मुकेश को गिरफ्तार किया है। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। सदर यमुनानगर पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि डेहा बस्ती में अवैध शराब बेची जा रही है। वहां पर जाकर रेड की गई। देखा कि शराब की तीन पेटियां मिली हैं। बता दें चुनाव को देखते हुए शराब ठेके शनिवार से बंद करा दिए गए थे। अवैध शराब बेचना सरकारी आदेशों की भी उल्लंघना है।
Source: Dainik Bhaskar October 21, 2019 02:51 UTC