ट्विटर जंग: 'जम्मू-कश्मीर के लिए अलग PM की मांग' पर ट्विटर पर भिड़े उमर अब्दुल्ला और गौतम गंभीर - News Summed Up

ट्विटर जंग: 'जम्मू-कश्मीर के लिए अलग PM की मांग' पर ट्विटर पर भिड़े उमर अब्दुल्ला और गौतम गंभीर


भाजपा नेता गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा, जिसके बाद उमर अब्दुल्ला ने भी उन्हें सिर्फ क्रिकेट खेलने की नसीहत दे दी. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) को टैग करके लिखा- 'उमर अब्दुल्ला अगर जम्मू-कश्मीर के लिए एक अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं, मैं समूद्र पर चलना चाहता हूं. जम्मू कश्मीर के लिए अलग पीएम से ज्यादा उमर अब्दुल्ला को गहरी नींद की जरूरत है, उठने के बाद उन्हें कड़क कॉफी मिलनी चाहिए. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि उमर अब्दुल्ला चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लिए अलग से पीएम बनाया जाए. वो सभी बताएं कि क्या वह उमर के इस बयान का समर्थन देते हैं.


Source: NDTV April 02, 2019 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */