आप रेलवे को अपने सुझाव भी ऑनलाइन दे सकते हैं। रेलमदद के ऑप्शन में जाने पर सबसे नीचे सजेशंस और फीडबैक का विकल्प मिलेगा। सजेशंस पर क्लिक करके रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिया जा सकता है। इसके अलावा, फीडबैक पर क्लिक करे आप रेल सेवा के अपने अनुभव के बारे में बता सकते हैं।रेल मदद फीचर को रेलवन ऐप के साथ जोड़ा गया है ताकि लोग ट्रेन और स्टेशन में होने वाली असुविधाओं की शिकायत दे सकें। रेलवन ऐप के होम पेज पर ही यह फीचर मिल जाता है। सिंगल क्लिक में इसे एक्सेस किया जा सकता है। रेलमदद पर शिकायत के दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि आप वीडियो, ऑडियो या इमेज फॉर्मेट में जो भी अपलोड कर रहे हैं, वह 5MB से अधिक की फाइल नहीं होनी चाहिए।रेलवन ऐप को भारतीय रेलवे ने तैयार कराया है। जिस तरह आप आईआरसीटीसी से बुकिंग करवाते हैं, उसी तरह रेलवन ऐप से भी ट्रेन टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। यह ऐप ना सिर्फ टिकट बुकिंग की सुविधा देता है, बल्कि इसमें रेलवे से जुड़ी शिकायत फाइल की जा सकती हैं। जनरल ट्रेन टिकट भी बुक हो जाते हैं। प्लेटफॉर्म टिकट लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, वेव्स OTT के कंटेंट को ऑनलाइन देखा जा सकता है।
Source: Navbharat Times February 08, 2026 17:25 UTC