ट्रेन में महंगी चाय बेच रहा था पैंट्री वाला, लोगों ने लेकर शुरू कर दिया पीना, पैसे मांगे तो बोले- बिल लाओ पहले - News Summed Up

ट्रेन में महंगी चाय बेच रहा था पैंट्री वाला, लोगों ने लेकर शुरू कर दिया पीना, पैसे मांगे तो बोले- बिल लाओ पहले


IRCTC को शिकायत भेजते हुए अंकित भट्ट (@ANKIT250197_AK) ने X पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें जब वो पैंट्री वाले से पूछते है कि ‘कई रुपया हुआ?’, तो वह कहता है ‘3 चाय का 30 रुपया।’ इसके बाद पैसेंजर उससे कहता है कि जाओ बिल ले आओगे तभी देंगे पैसा। यह सुनने के बाद पैंट्री वाला कहता है कि ‘अब चाय का कौन-सा बिल लेकर आएंगे?’इस पर बंदा कहता है कि ‘नो बिल, नो पेमेंट।’ इसके बाद पैसेंजर पैंट्री वाले को उनके मालिक को बुलाने को कहता है। इस पर पैंट्री वाला कहता है कि ‘अच्छा, जितना दे रहे हो दे दो।’ लेकिन फिर भी बंदा बिल मांगने की बात पर अड़ा रहता है और इसी के साथ 42 सेकंड की यह फुटेज खत्म हो जाती है।


Source: Navbharat Times February 12, 2026 05:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */