Hindi NewsInternationalTrump Said Biden Wins But In The Eyes Of Fake Media, The Election Is RiggedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपट्रम्प हैं कि मानते नहीं: ट्रम्प बोले- बाइडेन जीते लेकिन फेक मीडिया की नजर में, चुनाव में धांधली हुई हैवॉशिंगटन 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकन्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, डेमोक्रेट जो बाइडेन ने 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में से 306 जीते हैं। ट्रम्प को 232 वोट मिले हैं।जो बाइडेन भले अमेरिका की सत्ता संभालने की तैयारियां कर रहे हों, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प अब तक हार मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने रविवार को कई ट्वीट कर चुनाव में धांधली होने की बात दोहराई। बाइडेन के लिए ट्रम्प ने कहा कि वह जीते, क्योंकि चुनाव में हेराफेरी हुई है।He won because the Election was Rigged. ), the Fake & Silent Media, & more! https://t.co/Exb3C1mAPg— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 15, 2020ट्रम्प ने अगले ट्वीट में कहा- उन्हें जीत मिली है, लेकिन सिर्फ फेक मीडिया की नजर में। हमारी लड़ाई लंबी है। आखिर में हम जीतेंगे। हालांकि, ट्विटर ने ट्रम्प के ट्वीट्स को विवादित कैटेगरी में रखा है।He only won in the eyes of the FAKE NEWS MEDIA. We have a long way to go.
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 16:52 UTC