ट्यूनीशिया के नजदीक प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 65 की मौत, चार महीनों में 164 की गई जान - News Summed Up

ट्यूनीशिया के नजदीक प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 65 की मौत, चार महीनों में 164 की गई जान


ट्यूनीशिया के नजदीक प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 65 की मौत, चार महीनों में 164 की गई जानट्यूनिस, आईएएनएस। ट्यूनीशिया के स्‍फाक्‍श प्रांत के तट से 40 मील दूर भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी एक नाव के पलटने से कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने बताया है कि इस दुर्घटना में 16 लोगों को बचाया गया है। जीवित बचे लोगों के मुताबिक, यह हादसा समुद्र की तेज और ऊंची उठ रही लहरों के कारण हुआ। यह नाव बृहस्‍पतिवार को लीबिया से चली थी।संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चार महीनों में लीबिया से यूरोप जाने वाले समुद्री रास्‍ते में लगभग 164 लोगों की मौत हुई है। इस साल का यह सबसे बड़ा नौका हादसा माना जा रहा है। हादसे में जीवित बचे लोगों को ट्यूनीशिया की नौसेना द्वारा तट पर लाया गया। हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।इस नाव में सवार भी अधिकांश लोग अफ्रीकी बताए जाते हैं। ट्यूनीशियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जैसे ही उनको इस हादसे का पता चला उन्होंने लोगों को बचाने के लिए एक नाव रवाना कर दी। स्‍थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद एक हेलीकॉप्‍टर भी रवाना किया गया।गौरतलब है कि हर साल लीबिया से हजारों की संख्‍या में प्रवासी भूमध्य सागर को पार करके अवैध तरीके से यूरोप जाने की कोशिश करते हैं। मछली मारने की नावों के जरिये होने वाले इस प्रवास के कारण हर साल कई मौतें होती हैं। हालांकि, साल 2017 के मध्य से इस तरह की यात्राओं में कमी आई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल के शुरुआती तीन महीनों में कुल 15,900 प्रवासी भूमध्य सागर से होकर यूरोप पहुंचे। यह आंकड़ा पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 17 फीसदी कम है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Krishna Bihari Singh


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 04:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */