फेसबुक ने जब आधिकारिक रूप से डेटिंग फीचर लॉन्च किया था तो दुनिया को इसकी खबर पहले से थी। लोगों को यह भी पहले से पता था कि एयरएनबी नया फ्लाइट इंटीग्रेशन फीचर लाने वाली है। इंस्टाग्राम के प्रोफाइल फोटो के साथ गुमेंटेड रियलिटी का प्रयोग शुरू किया तो इसकी सूचना में दुनिया में पहले से फैल गई थी। यह सारी खबरें लीक की थी हांगकांग की रहने वाली टेक्नोलॉजी ब्लॉगर और एप रिसर्चर जेन वानचुन वोंग ने। जेन का हैकिंग के प्रति रुझान घर के कंप्यूटर से आया था जहांउनके पिता कंप्यूटर पर चाइल्ड लॉक लगाते थे। जेन इस लॉक को तोड़ देती थी। वे कहती हैं कि वे ऐसा सिर्फ इसलिए करती थीं ताकि पिता को बता सकें कि उनका लॉक उतना मजबूत नहीं है, जितना होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कोडिंग सीखी और हैकिंग में उनकी महारथ बढ़ती गई।इथिकल हैकिंग की एक्सपर्ट हैं जेन24 साल की जेन इथिकल हैकिंग की एक्सपर्ट हैं और किसी एप के फीचर लॉन्च होने से पहले उसकी जानकारी दुनिया के सामने रखना उनकी हॉबी है। बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां साइबर सिक्योरिटी पर करोड़ों डॉलर खर्च करती हैं, लेकिन जेन उनकी कोडिंग में भी सेंध लगाने में सफल हो जाती हैं। हालांकि, वे किसी कंपनी का नुकसान नहीं करती हैं। उनकी नजर इस बात पर होती है कि कौन सी कंपनी क्या फीचर लाने वाली हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 06:09 UTC