टेंट गोदाम में लगीं आग, 50 लाख का माल खाक - News Summed Up

टेंट गोदाम में लगीं आग, 50 लाख का माल खाक


ग्वालियर| नाका चंद्रवदनी इलाके में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात एक टेंट गोदाम में आग लगटेंट गोदाम में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं, जो सड़क से दिखाई दे रही थीं। गोदाम के आसपास रहवासी इलाका था, इसलिए हड़कंप मच गया। 7 दमकलों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया। तब तक करीब 50 लाख का माल खाक हो गया था। आग लगाने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा।घटना हीरा भूमिया मंदिर के पास स्थित टेंट व्यवसायी अवधेश सिंह यादव के गोदाम की है। अवधेश सिंह यादव शादी समारोहों में टेंट व डेकोरेशन का काम करते हैं। पास ही स्थित गोदाम से उनका पूरा कारोबार संचालित होता है। बताया जा रहा है कि होलिका अष्टक के चलते सहालग (विवाह मुहूर्त) बंद हैं, जिससे विभिन्न स्थलों से लाकर टेंट व सजावट का सामान गोदाम में रख दिया गया था। इसी दौरान रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अचानक गोदाम में आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी लगी, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और पूरे क्षेत्र में धुएं फैल गया था। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोदाम मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल रवाना की गईं। गोदाम का रास्ता संकरा होने के कारण दमकलों को गोदाम तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी भीषण थी कि चारों ओर से पानी डालने के बाद भी काबू में नहीं आ रही थी। इसलिए गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। इसके बाद सातों वाहनों से पानी फेका गया। टेंट का कपड़ा और डेकोरेशन का वायर होने के कारण आग पानी डालने के बाद भी भड़क रही थी। इस कारण गोदाम में रखा सारा सामान जल गया।गोदाम घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में स्थित है। यदि आग आसपास के मकानों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका। गोदाम मालिक के अनुसार आग से टेंट, डेकोरेशन का सामान, सीजन के लिए खरीदी गई सामग्री, लोडिंग वाहन और बाइक सहित करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


Source: Dainik Bhaskar February 28, 2026 22:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */