मुंबई, आइएएनएस। बुधवार को मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने अपने ही टीममेट हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है। किरोन पोलार्ड ने कहा है कि बतौरस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए महान काम करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आइपीएल 2019 के 51वें मैच की पूर्व संध्या पर किरोन पोलार्ड ने कहा है कि हार्दिक छोटा है लेकिन बड़ी और लंबी हिट मारता है। यदि वह लगातार प्रैक्टिस करे और क्रिकेट से जुड़ा रहे तो हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस ही नहीं भारतीय टीम के लिए बड़ी-बड़ी पारियां खेल सकता है।IPL के 12वें सीजन के 12 मैचों में अब तक 355 रन बना चुके हार्दिक पांड्या ने केकेआर के खिलाफ रविवार को 34 गेंदों में 94 रन बनाकर खुद को साबित किया है। पोलार्ड ने कहा, "हार्दिक किसी अलग तरह से प्रैक्टिस नहीं करता। उसे अपनी क्षमताओं पर भरोसा है। हार्दिक के पास ज्यादातर मौके ऐसे होते हैं, जहां से आपको पहली गेंदसे हिट करना है। पावरगेम में ऐसा वे करते हैं, जो उनके लिए अच्छा है।"पोलार्ड ने ये भी कहा, "जहां तक मुझे पता है कि अगर वह किसी चीज पर काम कर रहा है। वह उस बात को मीडिया में नहीं लाना चाहता। यदि हार्दिक अपने गेम पर काम करता है तो वो इसे निजी तौर पर करता है। वह लोगों को अपनी मेहनत का परिणाम दिखना चाहता है।"वहीं, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक मैच दूर मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने कहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें डेविड वार्नर की अनुपस्थिति का फायदा मिलेगा। वार्नर ने दिखा दिया है कि वह क्या कर सकते हैं। हालांकि, पोलार्ड ने ये भी स्वीकार किया है कि मार्टिन गप्टिल अच्छा कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा किया है। आपको बता दें, मुंबई और हैदराबाद के बीच आइपीएल का 51वां मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में गुरुवार को रात आठ बजे से खेला जाएगा।Posted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 01, 2019 18:00 UTC