टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन वित्त मंत्री से मिले - News Summed Up

टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन वित्त मंत्री से मिले


डिसक्लेमर :यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। यह मुलाकात वित्त मंत्री के संसद स्थित कार्यालय में हुई। वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।’’ इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। इस बीच, विश्वबैंक समूह की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत ने भी वित्त मंत्री से मंगलवार को मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में यह जानकारी दी।


Source: Navbharat Times August 10, 2021 15:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */