फरवरी का महीना चल रहा है और किसानों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है, क्योंकि फरवरी के महीने में टमाटर की फसल में कीड़ा लगने की अधिक संभावना रहती है. आगे इस लेख के माध्यम से जानें टमाटर की फसल को कीटों से बचाव और प्रबंधन के बारे में विस्तार से-फल छेदक का प्रकोप और नुकसानअगर आप टमाटर की खेती कर रहे हैं, तो कीट रोग की पहचान होती है. खेत की तैयारी से ही नियंत्रण की शुरुआत ऐसे करेंकृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कीट प्रबंधन की शुरुआत खेत की तैयारी से ही हो जानी चाहिए. इससे किसानों को यह लाभ होता है कि प्रारंभिक स्तर पर ही कीटों की संख्या कम हो जाती है, जिससे टमाटर के पौधे कीट की चपेट में नहीं आते. इसके अलावा, फल छेदक के जैविक नियंत्रण के लिए किसान को ट्राइकोग्रामा प्रोटिओसम का 1.50 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से फूल आने के समय इसका प्रयोग करना चाहिए.
Source: Dainik Jagran February 10, 2026 11:33 UTC