दिल्ली से लौटने के बाद प्रदीप यादव ने कहा- सिर्फ मुलाकात हुई है, अभी जेवीएम में हूंबंधु तिर्की ने कहा- मैं कांग्रेस में शामिल, रांची आकर करुंगा इसकी औपचारिक घोषणाझाविमो ने विधायक बंधु को निष्कासित कर दिया था, उनके समर्थन में आए थे प्रदीपDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 11:37 AM ISTरांची. झाविमाे विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व पार्टी से निष्कासित बंधु तिर्की ने दिल्ली में गुरुवार रात सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के मुलाकात की खबरों के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। हालाांकि शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटने के बाद प्रदीप यादव ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई है। वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं बंधु ने दैनिक भास्कर से कहा कि वे कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं, पर रांची आकर सभा में औपचारिक घाेषणा करेंगे। दाेनाें के कांग्रेस में जाने से बाबूलाल मरांडी का भाजपा में जाना व पार्टी के विलय की तकनीकी बाधाएं समाप्त मानी जा रही हैं।झाविमाे से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और झाविमाे विधायक दल के नेता प्रदीप यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी से उनके आवास पर मिले। खुद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह दाेनाें विधायकाें काे लेकर साेनिया गांधी के आवास पर पहुंचे थे। उस वक्त कांग्रेस के सांगठनिक मामलाें के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगाेपाल भी माैजूद थे।... तो कांग्रेस के हो जाएंगे 18 विधायकबंधु तिर्की और प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल हाेने से पार्टी के 16 विधायकाें की संख्या बढ़कर 18 हाे जाएगी। बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के अचानक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद पार्टी के अंदर भी समीकरण बदलेगा। कयास लगाया जा रहा है कि इन दाेनाें में से काेई एक मंत्री भी बन सकता है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खाेले हैं।इनके मंत्री बनने की थी चर्चाशुक्रवार काे प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तारके लिए सूची लगभग तैयार कर ली गई थी लेकिन कार्यक्रम स्थगिगत हाे जाने की वजह से राजभवन भेजा नहीं जा सका। मंत्री बनाए जाने की जिनकी चर्चा थी उसमें झामुमाे से स्टीफन मरांडी, मथुरा महताे,चंपई साेरेन, मिथिलेश ठाकुर, हाजी हुसैन अंसारी के नाम बताए जा रहे हैं। कांग्रेस काेटे से जिन मंत्रियाें के नाम की चर्चा हाे रही थी, उनमें राजेंद्र प्रसाद सिंह, बन्ना गुप्ता, ममता देवी, बादल पत्रलेख, दीपिका पांडेय सिंह के नाम कहे जा रहे थे। वैसे बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के साेनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीन चेंज हाेने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
Source: Dainik Bhaskar January 23, 2020 21:45 UTC