झारखंड / रिम्स में कैंटीन के धुएं से परेशान हैं लालू, संचालक को बुलाकर लगाई फटकार - News Summed Up

झारखंड / रिम्स में कैंटीन के धुएं से परेशान हैं लालू, संचालक को बुलाकर लगाई फटकार


चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वाॅर्ड में भर्ती हैं, नीचे चल रही कैंटीनकाफी समय से चल रहे बीमार, किडनी 50 प्रतिशत काम कर रही, दूसरी बीमारियाें ने भी घेर रखाDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 05:41 AM ISTरांची. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वाॅर्ड के नीचे चल रहे कैंटीन के किचन से उठ रहे धुंए से परेशान हैं। डॉक्टरों ने कहा कि धुंआ हर किसी के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में कार्डियक मरीज रहे लालू प्रसाद को अधिक परेशानी हो रही है। लालू और डॉक्टरों ने कैंटीन संचालक को बुलाकर बड़ा एग्जॉस्ट फैन लगाने को कहा है।लालू के मांसाहार भोजन पर रोक : लालू का इलाज कर रहे डॉ. डीके झा का कहना है कि लालू का स्वास्थ्य स्टेबल है। किडनी 50 प्रतिशत काम कर रही है। लालू शाकाहारी भोजन ले रहे हैं। 29 से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर बताया गया कि लालू ने नवरात्र करने को लेकर उपवास की कोई इच्छा व्यक्त नहीं की है।राजद के राष्ट्रीय महासचिव कमरे आलम लालू से मिले : शनिवार काे राजद के महासचिव कमरे आलम लालू से मिलने पहुंचे। कहा कि लालू के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थे, इसलिए उनका हाल जानने पहुंचे थे।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 00:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */