खास बातें शख्स की पीट-पीटकर हत्या बिहार के वैशाली जिले की घटना मामले की पड़ताल में जुटी पुलिसबिहार में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है, जहां भीड़ द्वारा एक शख्स की हत्या कर दी गई. दरअसल, बीते मंगलवार को एक घर में चोरी के आरोप में शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. झारखंड मॉब लिंचिंग: तबरेज अंसारी के परिजनों का दावा- मारपीट के बाद उसे पिलाया गया था 'जहर'घटना के संबंध में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) घर्मजीत मेहतो ने बताया, "शख्स के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि पिछले महीने झारखंड के खारसवान जिले में चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी नाम के शख्स की भी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.
Source: NDTV July 03, 2019 01:52 UTC