ज्वैलर्स की मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों से महंगा हुआ सोना, जानिए कितने हो गए दाम - News Summed Up

ज्वैलर्स की मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों से महंगा हुआ सोना, जानिए कितने हो गए दाम


ज्वैलर्स की मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों से महंगा हुआ सोना, जानिए कितने हो गए दामनई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मंगलवार के कारोबार में सोने की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला है। आज के कारोबार में सोना 60 रुपये महंगा होकर 32,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। सोने की कीमतों में इस उछाल की वजह स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से ताजा खरीद और मजबूत वैश्विक संकेत हैं।सोने के उलट वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 85 रुपये टूटकर 38,315 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। आज चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से घटी मांग रही है।ट्रेडर्स का मानना है कि डॉलर एवं इक्विटी में गिरावट के चलते मजबूत वैश्विक संकेतों ने निवेशकों को कीमती धातु को सेफ हैवेन निवेश मानने पर मजबूर किया है, इस वजह से सोने की कीमतें तेज हुईं हैं। इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घरेलू हाजिर बाजार में ताजा खरीद ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.16 फीसद की तेजी के साथ 1,248.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी 0.20 फीसद के उछाल के साथ 14.77 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 60 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,060 रुपये और 31,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते दो दिनों में इसमें 220 रुपये की गिरावट देखी जा चुकी है। हालांकि गिन्नी के भाव 25,000 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */