जौनपुर एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह का एक्शन मोड, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश - News Summed Up

जौनपुर एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह का एक्शन मोड, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश


जौनपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को न केवल सुना, बल्कि उनके समाधान के लिए कड़ा रुख भी अपनाया।त्वरित निस्तारण के निर्देश:एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए।सुनवाई के दौरान एएसपी नगर आयुष श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।दूर-दराज से आए पीड़ितों ने अपनी बात सीधे कप्तान के सामने रखी। पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता दिख रहा है। पुलिस कार्यालय में आज दिन भर फरियादियों का तांता लगा रहा। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 02:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */