जेल से निकलते ही भतीजी की शादी में रंग जमाएंगे Rajpal Yadav, बड़े भाई बोले- 'उसके बिना कोई मजा नहीं' - News Summed Up

जेल से निकलते ही भतीजी की शादी में रंग जमाएंगे Rajpal Yadav, बड़े भाई बोले- 'उसके बिना कोई मजा नहीं'


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव अब तिहाड़ जेल रिहा हो गए हैं। 5 फरवरी को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने वाले कॉमेडियन एक्टर के लिए ये राहत का पल है।जेल से बाहर आने के बाद राजपाल अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे, जिसके लिए उन्होंने जमानत याचिका डाली थी। अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव की तरफ से ताजा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी की शादी में छोटे भाई की मौजूदगी को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-16 फरवरी सोमवार को राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले की सुनवाई राजधानी दिल्ली के हाई कोर्ट में हुई, जिसमें अदालत की तरफ से अभिनेता को अंतरिम जमानत दे गई है और अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च समय भी तय किया गया है।यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- 18 मार्च से पहले लौटाएं पैसे तो होगी परमानेंट रिहाईराजपाल को जमानत मिलने का सबसे बड़ा कारण उनकी भतीजी की शादी रही। इस पर अब उनको बड़े भाई श्रीपाल यादव ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है-अगर वह (राजपाल यादव) नहीं आ पाता तो भला शादी का क्या ही मतलब होता। हमारे परिवार का वह मेन अट्रैक्शन है। उसके बिना मजा नहीं आता। शादी में भारी भीड़ या फिर जो भी कुछ हो, सबकुछ उसकी बदौलत ही होगा। सारी तैयारियां पहले से ही हो चुकी थीं। लेकिन अचानक ऐसा हुआ, जिसकी हमें उम्मीद भी नहीं थी। वह सोच रहा था कि वह नहीं जा पाएगा। अब वह आ रहा है। हम भगवान के बहुत-बहुत शुक्रगुजार हैं। आप सब ने भी हमारा साथ दिया। अब पूरे परिवार में बहुत खुशी है।कब है राजपाल की भतीजी की शादीकरीब 10 दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बिताने के बाद राजपाल यादव अंतरिम जमानत के बाद रिहा हो गए हैं। इसके बाद वह सीधा अपने पैतृक गांव जाएंगे और वहां अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के जिला शाहजांहपुर के कुंडरा गांव में ये शादी समारोह आयोजित होना है, जिसका मुख्य केंद्र अब राजपाल यादव बनेंगे। 19 फरवरी 2026 को उनकी भतीजी की शादी होनी है, जिसमें अभिनेता रंग जमाते हुए नजर आएंगे।यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के जेल से बाहर आते ही खुशी से झूम उठे सोनू सूद, 'छोटा डॉन' के साथ जल्द फिल्म में आएंगे नजर?


Source: Dainik Jagran February 16, 2026 14:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */