जेडीयू के बाद अब बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना नाराज चल रही है. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी में मनमुटाव है. दोनों पार्टियां यहां अपना-अपना मुख्यमंत्री चाहती हैं. शिवसेना ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला चाहती हैं, वहीं, अमित शाह महाराष्ट्र में बीजेपी का मुख्यमंत्री चाहते हैं. शिवसेना के सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने कहा था कि दोनों दलों में ज़िम्मेदारियां बराबर बांटी जाएंगी.
Source: NDTV June 11, 2019 16:52 UTC