जेईई-मेन्स / रोज 3 घंटे की पढ़ाई ने शुभन को बनाया टॉपर, खुद को तरोताजा रखने के लिए खेलते थे चेस - News Summed Up

जेईई-मेन्स / रोज 3 घंटे की पढ़ाई ने शुभन को बनाया टॉपर, खुद को तरोताजा रखने के लिए खेलते थे चेस


Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 11:47 AM ISTजनवरी में भी दी थी जेईई-मेन्स की परीक्षा, तब आए थे 99.96% अंकबोले- जेईई एडवांस में अच्छी रैंक लेकर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना लक्ष्यनई दिल्ली (राजकिशोर). जेईई मेंस की अप्रैल महीने में आयोजित हुई परीक्षा में 100 अंक लाकर देशभर में टॉप करने वाले दिल्ली के शुभन श्रीवास्तव ने यह परीक्षा जनवरी में भी दी थी। तब उनके 99.96% अंक आए थे। उन्होंने भास्कर से खास बातचीत में बताया कि ऐसे में वह अप्रैल की परीक्षा को लेकर सीरियस नहीं थे। उन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में ही दोबारा जेईई मेंस एग्जाम देने का फैसला किया।वह बोले, मैंने कभी नहीं सोचा था हंसी-मजाक में दिए गए एग्जाम में मैं देश भर में टॉप करूंगा। अब मेरा लक्ष्य जेईई एडवांस में अच्छी रैंक लेकर दिल्ली या मुंबई, आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना है। वह कहते हैं कंप्यूटर साइंस पसंदीदा सब्जेक्ट है। बताया जेईई की तैयारी 10वीं के बाद से शुरू कर दी थी। 11वीं में उन्होंने एक कोचिंग ज्वॉइन कर ली थी।कोचिंग क्लास से आने के बाद वह रेगुलर 3 घंटे पढ़ाई करते थे। चूंकि जेईई-मेंस और सीबीएसई का सिलेबस एक जैसा है और दोनों में ज्यादा सवाल एनसीईआरटी से आते हैं, ऐसे में उन्हें जेईई मेंस और 12वीं बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। ज्यादा समय केमेस्ट्री को दिया। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में वह तरोताजा रखने को बहन के साथ चेस खेलते थे। यही नहीं उनकी रुचि क्रिकेट और बैडमिंटन में भी है।क्रिकेट में विराट कोहली और सचिन हैं पसंदसमय मिलने पर वह दोस्तों के साथ क्रिकेट और बैडमिंटन भी खेलते थे। क्रिकेट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर उनके पसंदीदा खिलाड़ी है। मौका मिलने पर इंडिया के मैच जरूर देखते हैं। साथ ही वह आईपीएल के मैच भी टीवी पर जरूर देखते हैं।पिता एयर इंडिया में मां हाउस मेकरशुभन के पिता अनूप कुमार आईआईटीयन हैं। वह एयर इंडिया में जॉब करते हैं। उनकी मां रुचि हाउस मेकर हैं। बड़ी बहन ट्रिपल आईटी से बीटेक कर रही हैं। शुभन ने बताया उन्होंने द्वारका स्थित माउंट आबू स्कूल से 12वीं का एग्जाम दिया है। 10वीं में 10 सीजीपी आया था।


Source: Dainik Bhaskar April 29, 2019 22:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */