जुगसलाई / भाजपा ने मुचीराम बाउरी काे दिया टिकट, मंत्री रामचंद्र सहिस की बढ़ी परेशानी - News Summed Up

जुगसलाई / भाजपा ने मुचीराम बाउरी काे दिया टिकट, मंत्री रामचंद्र सहिस की बढ़ी परेशानी


जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से आजसू के रामचंद्र सहिस ने किया नामांकन, त्रिकाेणीय संघर्ष हाेने के आसारDainik Bhaskar Nov 17, 2019, 11:58 AM ISTजमशेदपुर. भाजपा ने जुगसलाई से किसान माेर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी काे टिकट दिया है। अभी यहां आजसू के रामचंद्र सहिस मैदान में थे। भाजपा व आजसू का गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने 2014 के बाद यहां से प्रत्याशी दिया है। झामुमो ने मंगल कालिंदी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भाजपा, आजसू व झामुमाे के बीच त्रिकाेणीय संघर्ष हाेने के आसार हैं।आजसू से रामचंद्र सहिस पहली बार 2009 में विधायक बने थे। इस बार हैट्रिक जमाने मैदान में हैं। उन्हाेंने शनिवार काे नामांकन भी कर दिया। भाजपा के प्रत्याशी देने से सहिस की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा के मुचीराय बाउरी 18 नवंबर काे नामांकन करेंगे। झामुमाे ने शनिवार को जुगसलाई विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। यहां से पार्टी के टिकट पर मंगल कालिंदी लड़ेंगे। मंगल कालिंदी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाग्य आजमाया था। लेकिन, वे आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस से हार गए थे। एक बार फिर से झामुमो ने मंगल पर ही भरोसा जताया है।चुनाव से पहले झामुमो का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां अपनी पत्नी या पुत्र को टिकट दिलाने के लिए जोर लगाए हुए थे। इसके लिए रांची में डेरा जमाए हुए थे। पार्टी भी कन्फ्यूज थी। इसके चलते जुगसलाई का टिकट होल्ड पर रखा था। लेकिन अंतिम समय तक दुलाल का पार्टी के नेताओं ने ही विरोध किया। उनके बार-बार पार्टी बदलने का हवाला देकर टिकट नहीं देने के लिए आवाज बुलंद की। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने दुलाल भुइयां के परिवार को टिकट नहीं देने का फैसला लेते हुए मंगल कालिंदी को उम्मीदवार बनाया।


Source: Dainik Bhaskar November 17, 2019 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...