जीआरपी टीआई को धमकी: दरवाजे पर मिली चिट्‌ठी, लिखा है... ‘तुमने हमारी गैंग पकड़ी है, 8 दिन में तुझे निपटा देंगे’ - News Summed Up

जीआरपी टीआई को धमकी: दरवाजे पर मिली चिट्‌ठी, लिखा है... ‘तुमने हमारी गैंग पकड़ी है, 8 दिन में तुझे निपटा देंगे’


Hindi NewsLocalMpGwaliorThe Letter On The Door Was Written, 'You Have Caught Our Gang, Will Tackle You In 8 Days'Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजीआरपी टीआई को धमकी: दरवाजे पर मिली चिट्‌ठी, लिखा है... ‘तुमने हमारी गैंग पकड़ी है, 8 दिन में तुझे निपटा देंगे’ग्वालियर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकअपने घर के बाहर खड़े जीआरपी टीआई अजीत सिंह चौहान, सुबह इनके घर पर कोई फेंक गया था धमकी भरी चिट्‌ठीगुरुवार को हरियाणा हिसार के सांसी गांव के गैंग को पकड़ा थाट्रेनों में 80 चोरी की वारदातों का हुआ था खुलासाजीआरपी टीआई अजीत सिंह चौहान को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। उनके घर के दरवाजे पर कोई एक चिट्‌ठी छोड़ गया है। चिट्‌ठी में तीन लाइन लिखी हुई है। लिखा है- तुमने हमारी गैंग पकड़ी है, अब आठ दिन में तुझे निपटा देंगे। यह चिट्‌ठी शनिवार सुबह टीआई के कैलाश विहार स्थित घर पर पहुंची है। टीआई ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को देकर जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले ही टीआई ने हरियाणा के सांसी गांव का एक बड़ा गिरोह पकड़ा था। जिससे 80 चोरियों का खुलासा हुआ था।शहर के सिटी सेंटर स्थित 146 कैलाश विहार निवासी अजीत सिंह चौहान अभी रेलवे के जीआरपी (गर्वमेंट रेलवे पुलिस) थाना में बतौर इंस्पेक्टर पदस्थ हैं। दो दिन पहले उन्होंने सांसी गांव हिसार हरियाणा के बड़े चोर गिरोह का खुलासा किया था। चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़कर 10 लाख रुपए के गहने-नकदी बरामद की थी। इस गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं। गुरुवार को खुद एएसपी रेल प्रतिमा एस मैथ्यू ने इस पूरे मामले का खुलासा किया था। इस खुलासे के ठीक 48 घंटे बाद टीआई अजीत सिंह चौहान के घर पर एक धमकी भरी चिट्‌ठी पहुंची है। चिट्‌ठी में स्पष्ट लिखा हुआ है कि तुमने हमारी गैंग पकड़ी है, अब आठ दिन में तुझे निपटा देंगे। इस धमकी से जीआरपी में खलबली मच गई है। पर टीआई ने गंभीरता से लेते हुए मामले की सूचना डीजीपी व एसपी रेल को दी है। साथ ही मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है।हरियाणा की भाषा में मिला है पत्रटीआई को धमकी मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धमकी भरा पत्र फेंकने वालों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिए हैं। चिट्‌ठी की भी जांच की जा रही है। उसमें कुछ शब्द हरियाणा की स्थानीय भाषा के हैं। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। इस मामले में जीआरपी टीआई अजीत सिंह का कहना है कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत है। कोई गैंग नहीं है।मामले को गंभीरता से लिया गया हैजीआरपी निरीक्षक ग्वालियर अजीत सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में क्या-क्या लिखा गया है उसे लेकर विभागीय स्तर पर जांच कराई जा रही है। साथ ही पत्र भेजने वाले की तलाश भी की जा रही है।हितेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2021 13:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */