जितेन्द्र प्रसाद यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में जितिन प्रसाद का राजनीति में आना लाजमी था. जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर 1973 को यूपी के शाहजहांपुर में हुआ. जितिन के दादा ज्योति प्रसाद कांग्रेस के नेता थे और उनकी दादी पामेला प्रसाद कपूरथला के रॉयल सिख परिवार से थीं. कैसे शुरू हुआ सियासी सफरजितिन प्रसाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत साल 2001 में की थी. ये भी पढ़ें: Election 2019: कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की बहन का वोट किसी और ने डाला, दो निलंबितइसके बाद 2009 में जितिन प्रसाद ने धौरहरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.
Source: NDTV May 05, 2019 18:56 UTC