मि प्रीफेक्चर के मिसाटो शहर में ततसुमिजू श्राइन के बाहर इस प्रतिमा को लगाया गया हैप्रतिमा लगाने वाला वॉलंटियर ग्रुप हर साल सुख-समृद्धि के लिए एक विशाल राशि बचाता हैसमूह के नेता किमियो मसुई ने बताया, चूहा फरवरी के अंत तक मंदिर में प्रदर्शित होगाDainik Bhaskar Dec 31, 2019, 09:22 AM ISTटोक्यो. पश्चिमी जापान के मंदिर के बाहर चूहे की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया है। इसकी ऊंचाई 3 मीटर है। सुनहरे रंग के चूहे के हाथ में मशाल भी बनाई गई है। साल 2020 के राशि चिह्न चूहे की प्रतिमा वॉलंटियर ग्रुप और बच्चों ने मिलकर लगाई है। नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही जापान उम्मीद कर रहा है कि वर्ष 2020 के टाेक्याे ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स में जापान गाेल्ड मेडल जीते।मि प्रीफेक्चर के मिसाटो शहर में ततसुमिजू श्राइन के बाहर इस प्रतिमा को लगाया गया है। वॉलंटियर ग्रुप हर साल लोगों की खुशी और भरपूर फसल पैदावार की प्रार्थना के लिए एक विशाल राशि बचाता है। इस पॉलिस्टरीन प्रतिमा को बनाने में लगभग एक महीने का समय लगा। समूह के नेता किमियो मसुई ने बताया कि चूहा फरवरी के अंत तक मंदिर में प्रदर्शित होगा। उन्होंने समृद्ध नव वर्ष की कामना की। उन्हें उम्मीद है कि टोक्यो गेम्स जापान को पुनर्जीवित करेगा।
Source: Dainik Bhaskar December 31, 2019 03:22 UTC